2024 के 10 बेहतरीन यूट्यूब चैनल आइडियाज in Hindi

September 9, 2024
यूट्यूब चैनल आइडियाज

Table of Contents

भारत में लगभग 4.67 मिलियन YouTube यूज़र हैं। YouTube को Google के बाद दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन भी माना जाता है। भारत में कई सफल YouTubers हैं, जिनमें कैरीमिनाटी, भुवन बाम, मधुलिका, टेक्निकल गुरुजी आदि के नाम शामिल हैं। भारत के इन यूटुबेरस की सफलता के बाद काफी लोग यूट्यूब में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको trending और popular यूट्यूब चैनल आइडियाज और topics के बारे में बताएगे जिन पर आप यूट्यूब चैनल बनाकर अच्छे पैसे कमा सकते है।

Best यूट्यूब चैनल आइडियाज in 2024

जब भी हम एक नया यूट्यूब चैनल बनाने के बारे में सोचते है तो थोड़े असमंजस में पड़ जाते है कि किस विषय पर youtube channel बनाए। हम आपको ऐसे ही यूट्यूब चैनल आइडियाज के बारे में बताएगे जिन पर चैनल बनाने से आपका चैनल जल्दी ग्रो होगा।

लोग ऐसा वीडियो कंटेंट देखना पसंद करते हैं, जो दिलचस्प और मजेदार हो। आप अपने इंटरेस्ट के अनुसार YouTube चैनल के लिए कोई भी टॉपिक ले सकते हैं। यहां YouTube/यूट्यूब के सबसे पॉपुलर आइडियाज़ और उनकी प्रदर्शन मेट्रिक्स हैं:

श्रेणी | CategoryViewsLikesAd Revenue
ट्यूटोरियलमध्यममध्यममध्यम
व्लॉगिंगमध्यमउच्चमध्यम
शैक्षिक वीडियोमध्यमउच्चमध्यम
वीडियोग्राफीमध्यममध्यममध्यम
नृत्य वीडियोउच्चउच्चमध्यम
खाना पकानामध्यमउच्चमध्यम
तकनीकी ज्ञानमध्यममध्यममध्यम
गेमिंग चैनलउच्चमध्यमउच्च
यात्रा व्लॉगिंगमध्यमउच्चमध्यम
शिल्प और कलामध्यममध्यममध्यम
अनबॉक्सिंग वीडियोमध्यमउच्चमध्यम
समाचार चैनलमध्यममध्यमकम
उत्पाद समीक्षामध्यममध्यममध्यम
पुस्तक/मूवी समीक्षामध्यममध्यममध्यम
कॉमेडीउच्चउच्चउच्च
जीवन हैक्समध्यमउच्चमध्यम
फिटनेस और योगमध्यमउच्चमध्यम
YouTube वीडियो श्रेणियां और उनकी प्रदर्शन मेट्रिक्स

इनमें से हमने आपके लिए 10 सबसे अच्छे यूट्यूब चैनल आइडियाज चुने हैं। चलिए डिटेल में जानें कि यूट्यूब चैनल कैसे बनाये।

1. एजुकेशनल ट्यूटोरियल यूट्यूब चैनल | Educational Tutorial Channel

यदि आपको किसी टॉपिक का अच्छा नॉलेज है और आप पढ़ाने का शौक रखते हैं तो आप उस टॉपिक पर एजुकेशनल वीडियो बनाना शुरू कर सकते हैं। दरअसल, कई लोग पढ़ाई के लिए YouTube वीडियो देखना पसंद करते हैं। आप छात्रों के लिए रिकॉर्ड किए गए सेशन भी अपलोड कर सकते हैं।

‘ट्यूटोरियल’ शब्द दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला कीवर्ड है। इसलिए, जब आपके वीडियो में ये शब्द होता है, तो वो ज्यादा लोगों तक पहुंचता है। इससे आपके सब्सक्राइबर्स बढ़ेंगे और आप YouTube से अच्छी इनकम पा सकते हैं। ट्यूटोरियल वीडियो बनाना और ऑनलाइन पढ़ाना यूट्यूब चैनल के लिए सबसे अच्छे आइडियाज में से एक है।

2. कुकिंग यूट्यूब चैनल | Cooking Channel

लोग इंटरनेट पर नई और अलग-अलग खाने की रेसिपी खोजते रहते हैं। जिन्हें खाना बनाना नहीं आता वो लोग भी YouTube से खाना बनाना सीखते हैं। नए रेसिपी के लिए लोगों की रुचि ने YouTube पर खाना पकाने वाले वीडियो की मांग बढ़ा दी है। इसलिए कुकिंग भी यूट्यूब चैनल आइडियाज की लिस्ट में ऊपर है।

3. व्लॉगिंग यूट्यूब चैनल आइडियाज | Vlogging Channel

यह आज के समय का सबसे ज्यादा trending youtube topic है क्योकि हर कोई नई-नई चीजो और अनुभवो के बारे में जानना चाहता है। vlogging के जरिए आप अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या के बारे में अच्छे या बुरे विडियो बना सकते है। vlogging के जरिए आप अपने मोबाइल फोन से ही विडियो shoot करके upload कर सकते है।

Vlogging में कई सारे टॉपिक्स है जैसे – lifestyle vlogging में आप अपनी lifestyle के बारे में दिखा सकते है, travel vlogging में आप अपने द्वारा घूमी हुई जगहों कि वीडियो बना सकते है और बता सकते है कि वहाँ क्या फेमस है और कहाँ घूमना चाहिए , village vlogging में गाव के रहन-सहन के बारे में जानकारी दे सकते है, couple vlogging में married life या relationship में आने वाले moments को साँझा कर सकते है और food vlogging में आप किसी क्षेत्र विशेष की recipe को दिखा सकते है।

 4. प्रोडक्ट रिव्यू चैनल | Product Review Channel

आज कल कुछ भी खरीदारी करने से पहले लोग YouTube वीडियो देखते हैं। फिर चाहे वो फोन हो या गाड़ी, या कुछ और। ऐसे में एक YouTube वीडियो सभी doubts को क्लियर कर देता है। हां, इन दिनों प्रोडक्ट रिव्यू वीडियो को इतना ही इंपॉर्टेंस दिया जा रहा है।

YouTube चैनलों के लिए प्रोडक्ट रिव्यू करना बहुत ज्यादा बेनेफिशियल हो सकता है। पर, इसमें कुछ पैसे इन्वेस्ट करने की ज़रूरत होती है क्योंकि रिव्यू वीडियो बनाने के लिए आपको कई प्रोडक्ट खरीदने पड़ते हैं। लेकिन एक बार जब आपका चैनल चलने लग जाता है, तो आपको brands भी अपने products भेजते है रिव्यु करने कि लिए।

5. एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल आइडियाज | Entertainment Channel

आजकल YouTube पर मजेदार वीडियो सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। जब मोटिवेशनल वीडियोज़ काम नहीं करती, तो हल्की-फुल्की कॉमेडी वाले वीडियो लोगों का अच्छा एंटरटेन करते हैं। यही वजह है जो कॉमेडी कंटेंट को YouTube चैनल के लिए सबसे अच्छे 7 आइडियाज़ में से एक बनाता है।

वीडियो में बोलते समय आप जिन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, वो आपके दर्शकों को दिल खोलकर हंसाने के लिए होना चाहिए। चाहे स्टैंड-अप कॉमेडी के रूप में हो या किसी फिल्म या टीवी सीरियल के किसी दृश्य का मज़ाक उड़ाने का हो।

6. गेमिंग चैनल | Gaming Channel

गेमिंग की तरफ बच्चों से लेकर बड़े तक रुचि दिखा रहे हैं। गेमिंग वीडियो को दुनिया भर के यूज़र्स के बीच काफी फैलाया जाता है। बहुत से लोगों को गेमिंग का शौक होता है और इसलिए वे YouTube पर तरह तरह के गेमों के प्लेथ्रू वीडियो (वो वीडियोस जिनमे एक इंसान गेम खेल रहा होता है और आप उनकी screen देख पाते है) देखते हैं। अगर आप game खेलने में माहिर है तो आप Gaming Channel शुरू कर सकते है। लोग गेमिंग वीडियो इन वजहों से देखते हैं:

  • इससे उन्हें खेल को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है।
  • वे नई तरकीबें सीख सकते हैं।
  • मुश्किल लेवल से आगे बढ़ने की टेक्निक वीडियो के जरिए सीखी जा सकती है।

7. फिटनेस यूट्यूब चैनल आइडियाज | Fitness Channel

आज के समय में लोग अपने हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं। लेकिन पर्सनल ट्रेनर को काम पर रखना काफी महंगा है। लोग जिम जाने और इक्विपमेंट का इस्तेमाल करने को लेकर भी कंफ्यूज हो जाते हैं। यही कारण है जो उन्हें घर पर ही सॉल्यूशन खोजने पर मजबूर करते हैं।

अगर आपको बॉडी बिल्डिंग करना या अपने शरीर को fit रखना पसंद है तो आप फिटनेस चैनल बना सकते है। इसमें आप अपने daily Gym routine के अलावा bodybuilding के tips और diet routine को बता सकते हो।

8. मेडिटेशन/सेल्फ-हेल्प चैनल | Meditation/Self-Help Channel

मेंटल हेल्थ लोगों के लाइफ में एक इम्पोर्टेन्ट जगह रखता है। दिन भर की तमाम भाग दौड़ के बाद, लोग अपने मन को अच्छा करने और खुद को तरोताजा करने की कोशिश करते हैं। मन को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका ध्यान लगाना यानी मेडिटेशन है।

आप अपने चैनल पर मेडिटेशन या सेल्फ-हेल्प वीडियो बनाकर डाल सकते हैं। ये YouTube चैनल के लिए एक अच्छा आईडिया है। आप अपने वीडियो के जरिए लोगों को मेंटल डिप्रेशन के बारे में सलाह दे सकते हैं। आप एंगर, एंजाइटी, डिप्रेशन आदि से निपटने के उपाय सुझा सकते हैं।

9. बुक/मूवी रिव्यू चैनल | Book/Movie Review Channel

अगर आपको किताबें पढ़ने और फिल्में देखने का शौक है, तो आप इसे YouTube पर ले जा सकते हैं और अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आप नए बुक्स और मूवीज की रिव्यू कर सकते हैं और ऑडियंस के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर कर सकते हैं। इससे उन्हें ये आईडिया लगाने में मदद मिलती है कि क्या उनके लिए ये बुक को पढ़ना या मूवी देखना सही है?

10. इन्वेस्टमेंट यूट्यूब चैनल आइडियाज | Investment Channel

अगर आप investment के बारे में जानकारी रखते है और उससे अच्छा खासा पैसा कमा रहे है तो आपको youtube channel जरुर शुरु करना चाहिए। आप Share market और पैसे को सही से invest करने के बारे में बता सकते है। इसके अलावा आप नए-नए Shares और उनसे profit कमाने के बारे में बता सकते है और market को कैसे समझे जिससे आप सही से पैसा कमा सके के बारे में जानकारी दे सकते है।

Chegg-जोइन-करें-06

यूट्यूब चैनल आइडियाज को मोनेटाइज करो अथवा एक्सपर्ट बनकर कमाओ

अगर आप YouTube के अलावा और अधिक पैसा कमाने का सोच रहे हैं, तो आप Chegg इंडिया में एक्सपर्ट बनकर कमा सकते हैं। Chegg एक ई-लर्निंग पोर्टल है, जो दुनिया भर के लाखों छात्रों और ट्यूटर्स को जोड़ता है। इसका गोल एक्सपर्ट्स की मदद से टॉपिक्स के बारे में छात्रों के डाउट्स को दूर करना है।

एक टॉपिक एक्सपर्ट के रूप में आप वेबसाइट पर छात्रों द्वारा पोस्ट किए गए सवालों का जवाब दे सकते हैं और हर जवाब के पैसे कमा सकते हैं। Chegg प्लेटफॉर्म पर एक्सपर्ट्स के लिए कई तरह के टॉपिक अवेलेबल हैं। आपका ये रोल आपको एक्स्ट्रा पैसे कमाने और आपके टॉपिक के बारे में नॉलेज को बढ़ाने में मदद करेगी।

तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? आज ही साइन अप करें!

अपने यूट्यूब चैनल आइडियाज को मोनेटाइज कैसे करें?

अक्सर YouTube चैनल बनाते ही मन में सवाल आता है कि YouTube पैसे कब देता है, तो इसके लिए जैसे ही आप 1000 सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लेते हैं और देखने का एक समय पूरा कर लेते हैं, तो आप YouTube से पैसा कमाने के एलिजिबल हो जाएंगे। जिसके बाद, आप प्रति व्यू का YouTube से पैसा कमा सकते हैं।

1. अपने चैनल को मोनेटाइज करें और विज्ञापनों से पैसे कमाएं

शुरुआत में आपको अपनी ऑडियंस बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जैसे ही आपके सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ेगी आप अपने चैनल से कमाई कर सकते हैं और प्रत्येक निश्चित व्यू के लिए आपको पैसे मिलेगा। ऐसे कई अद्वेर्तिसेमेन्ट(प्रचार) होंगे जो आपका वीडियो शुरू होने से पहले चलेंगे। ये आपकी इनकम का मुख्य स्त्रोत है और इसे एडवरटाइजिंग रेवेन्यू कहते है।

2. अपने माल और प्रोडक्ट्स का प्रचार करना

YouTube से पैसा कमाने के एक अन्य source प्रोडक्ट बेचना है। आप अपने वीडियो में प्रोडक्ट का विज्ञापन कर सकते हैं और अपना खुद का माल भी बना सकते हैं। ये सबसे अच्छी मार्केटिंग स्ट्रेटजी में से एक है, जिसका उपयोग आप YouTube चैनल की कमाई बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। आपके वीडियो में प्रोडक्ट का प्रचार करने से आपके सब्सक्राइबर्स के बीच ब्रांड जागरूकता पैदा करने में मदद मिलेगी। जब वे इसकी खरीदारी करेंगे तो आप अच्छी खासी पैसे कमा सकते हैं।

एक YouTuber/यूटूबेर के रूप में शुरुआत करें

धैर्य और निरंतरता से आप निश्चित रूप से अपने टारगेट तक पहुंच सकते हैं। ऊपर हमने सबसे अच्छे यूट्यूब चैनल आइडियाज बताए हैं। इंटरेस्टिंग कंटेंट तैयार करने के लिए आपको बस एक क्रिएटिव माइंड की जरूरत है। एक YouTuber के रूप में शुरुआत करने के लिए आपको भारी खर्च करने की जरुरत नहीं है। आपके पास उपलब्ध संसाधन से शुरुआत कर सकते हैं और जर्नी को आगे बढ़ा सकते हैं। इस तरह प्रभावी योजना और स्ट्रेटेजी बनाने से आपको जल्द ही अपने गोल तक पहुंचने में मदद मिलती है।

अपने वीडियो अपनी क्षेत्रीय भाषा में बनाएं। अपनी मातृ भाषा का इस्तेमाल करने से आपको अपने दर्शकों से भरोसेमंद तरीके से जुड़ने में मदद मिलती है और आपको ज्यादा पहुंच मिलती है। ऐसी भाषा में कैप्शन जोड़ें जो लोगों के लिए पढ़ने में आसान हो। तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? एक YouTuber के रूप में शुरुआत करें और अपने सपनों को पूरा करें।

Chegg जोइन करें 04

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

YouTube के लिए सबसे लोकप्रिय टॉपिक कौन सा है?

YouTube पर मनोरंजन सबसे लोकप्रिय टॉपिक है। इसके लिए बड़ी संख्या में YouTubers हैं जो कॉमेडी वीडियो बनाते हैं और ढेर सारे सब्सक्राइबर हासिल करते हैं। स्ट्रेसफुल लाइफ के बीच लोग अपने मनोरंजन के तरीके ढूंढ ही लेते हैं। यहीं पर मनोरंजन वीडियो काम करते हैं। कॉमेडी वीडियो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा फेमस है। आप इस तरह का कंटेंट बनाकर YouTube पर अच्छी पोज़िशन बनाए रख सकते हैं।

YouTube शुरू करने वालों के लिए सबसे अच्छी कंटेंट कौन सी है?

YouTube पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो का टॉपिक मनोरंजन है। मनोरंजन वीडियो बनाने वाले YouTubers की संख्या काफी अधिक है जो कॉमेडी वीडियो से अनेक सब्सक्राइबर हासिल करते हैं। दरअसल, स्ट्रेसफुल लाइफ के बीच लोग अपने लिए मनोरंजन के तरीके ढूंढते हैं। इसलिए, मनोरंजन वीडियो पर अच्छे व्यूज आते हैं। आप इस तरह का कंटेंट बनाकर YouTube से पैसा कमा सकते हैं।

YouTube चैनल के लिए सबसे आसान टॉपिक क्या है?

किसी भी टॉपिक, आमतौर पर आपकी रुचियों और टॉपिक पर डिपेंड करती है। हालाँकि, एजुकेशनल ट्यूटोरियल सबसे आसान टॉपिक है। इस काम को आप अपने घर से ही कर सकते हैं। आपको बस कुछ टॉपिक का अच्छा नॉलेज और पढ़ाने का बेहतर तरीका पता होना जरूरी है। आप अपने रिकॉर्ड किए गए YouTube वीडियो के जरिए से कई क्लास के बच्चों को सलाह दे सकते हैं।

मेरे सब्सक्राइबर्स कैसे बढ़ेंगे?

YouTube वीडियो में क्वालिटी ही मायने रखती है। आप जितनी अधिक रोचक और हाई-क्वालिटी वाली कंटेंट बनाते हैं, आपका सब्सक्राइबर्स उतना ही बढ़ता है। ट्रेंडिंग टॉपिक्स को फॉलो करने की कोशिश करें और उन पर वीडियो बनाएं। नए टॉपिक पर वीडियो अधिक ऑडियंस को अट्रैक्ट करते हैं और आपके सब्सक्राइबर्स बढ़ते हैं। अपने चैनल को अपडेट रखें और अपने वीडियो अपने दोस्तों, परिवार आदि के साथ शेयर करें। इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट करें।

मैं अपने YouTube चैनल के नाम का चयन कैसे करूं?

आपके YouTube चैनल का नाम आपके चैनल की नेचर पर डिपेंड करता है। ये उन टॉपिक से रिलेटेड होना चाहिए जिन्हें आप अपने चैनल में कवर करते हैं। अपने चैनल के टॉपिक के according अपने YouTube चैनल का नाम डिज़ाइन करें जो ऑडियंस का ध्यान भी खींचे। आप क्रिएटिव YouTube चैनल नामों के लिए इंटरनेट का रेफरेंस भी ले सकते हैं।

ऐसे और आर्टिकल्स पड़ने के लिए, यहाँ क्लिक करे

adhik sambandhit lekh padhane ke lie

यह भी पढ़े